CBSE Board Result 2025: क्या आज जारी हो सकता है सीबीएसई 10वीं-12वीं का रिजल्ट? यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

Spread the love

CBSE Board Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित करने जा रहा है। इस साल लगभग 42 लाख छात्रों ने परीक्षाएं दी थीं और अब सभी को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। सूत्रों के मुताबिक, सीबीएसई बोर्ड परिणाम मई के दूसरे सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट्स cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर उपलब्ध होंगे।

पिछले साल की बात करें तो 2024 में CBSE ने 13 मई को बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए थे। तब कक्षा 12वीं का कुल पास प्रतिशत 87.98% रहा था, जबकि 10वीं के 93.60% छात्र सफल हुए थे। ऐसे में इस बार भी बोर्ड उसी पैटर्न को अपनाते हुए बिना किसी पूर्व सूचना के परिणाम घोषित कर सकता है।

CBSE Result 2025: कब आएगा रिजल्ट?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, CBSE बोर्ड इस साल भी 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं का परिणाम एक साथ मई के दूसरे सप्ताह में जारी कर सकता है। यदि पिछले वर्षों का ट्रेंड देखा जाए तो रिजल्ट 10 से 15 मई के बीच जारी होने की संभावना है।

कैसे चेक करें CBSE 10वीं-12वीं का रिजल्ट?

छात्र निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  • सबसे पहले बोर्ड की Official Website – cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाएं।
  • Home page पर ‘CBSE 10th Result 2025’ या ‘CBSE 12th Result 2025’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
  • ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और रिजल्ट से जुड़ी फर्जी खबरों पर भरोसा न करें।

Leave a Comment