Spread the love

वरिष्ठ पत्रकार Vinod Dua की पत्नी डॉ पद्मावती दुआ (चिन्ना दुआ) का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे निधन हो गया। वे लगभग 56 वर्ष की थीं।

वे कुछ हफ्ते पहले श्री विनोद दुआ को हुए कोविड इंफेक्शन के बाद स्वयं भी कोविड से संक्रमित होने के कारण अस्पताल में भर्ती हुई थीं। दुआ परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक कोविड निमोनिया से उनके फेफड़े अत्यधिक क्षतिग्रस्त हो गए थे।

इस कारण उनका सघन इलाज जारी रखा गया। यहां तक कि उनके इलाज के लिए ECMO (Extracorporeal Membrane Oxygenation) का भी प्रयोग किया गया लेकिन उसके बावजूद तमाम परेशानियां बढ़ती गयीं।

कोविड निगेटिव होने के बावजूद सेकेंडरी इंफेक्शन से दुबारा निमोनिया होने से स्थिति और बिगड़ गयी थी। इससे पहले आज शाम स्ट्रोक आने के कारण उनके दिमाग में खून के थक्के जम जाने से उनकी स्थिति अत्यधिक गंभीर हो चुकी थी।

जानकारी के मुताबिक विनोद दुआ कोविड से ठीक होने के बाद हुए फंगल इंफेक्शन के कारण दुबारा अस्पताल में भर्ती हैं जबकि उनकी छोटी बेटी मल्लिका कोविड से ठीक होकर अपने पिता की सहायिका के रूप में अस्पताल में उनकी देखरेख में लगी हुई हैं।

ईश्वर डॉ पद्मावती (चिन्ना) दुआ की आत्मा को शांति प्रदान करें और पूरे दुआ परिवार को संबल दें!
🌹#ChinnaDua🌹

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.