अभिषेक तिवारी का नया सफर अब ज़ी न्यूज़

Spread the love

अभिषेक तिवारी ने अब ज़ी न्यूज़ के साथ अपना नया सफर शुरू किया है। 2018 में अपने करियर की शुरुवात भागलपुर में दैनिक भास्कर के लिए स्ट्रिंगर के तौर पर की थी। जिसके बाद अभिषेक नोएडा आए और इंडिया न्यूज नेशनल से जुड़ गए, शुरुआत में ही प्राइम टाइम की जिम्मेदारी संभालने लगे। इसके बाद एबीपी गंगा और टीवी 9 भारतवर्ष में रनडाउन प्रोड्यूसर के तौर पर अहम भूमिका निभाई। 2022 में भारत 24 के साथ जुड़ गए जहां उन्हें रनडाउन, प्राइम टाइम और स्पेशल शो की जिम्मेदारी मिली। और अब अभिषेक ने ज़ी न्यूज के साथ अपने नए सफर की शुरुआत की है। अभिषेक मूलरूप से बिहार के भागलपुर के रहने वाले हैं। दिल्ली विश्विद्यालय से राजनीतिक शास्त्र में स्नातक किया है। उन्हें राजनीति, खेल और अंतरराष्ट्रीय संबंधों की अच्छी समझ है।

Leave a Comment