सीएमडी उपेन्द्र राय की सार्थक पहल, मुंबई में आयोजित किया ऊर्जा समिट उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के साथ ऊर्जा विकास पर हुई गहन चर्चा

Spread the love
भारत एक्सप्रेस ने सीएमडी और एडिटर- इन -चीफ उपेन्द्र राय के नेतृत्व में ऊर्जा समिट का मुंबई में आयोजन किया जिसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ साथ ऊर्जा सेक्टर से जुड़े राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी शिरकत की।इस समिट में सीएमडी उपेंद्र राय और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच राज्य में हो रहे ऊर्जा सेक्टर में विकास के साथ साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेन्द्र राय द्वारा फडणवीस से विपक्षी नेताओं के होते आक्रमणों पर पूछे गए सवाल पर उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने खुद को आधुनिक युग का अभिमन्यु भी बताया।  उन्होंने कहा, ‘‘मैं आधुनिक अभिमन्यु हूं, चक्रव्यूह से निकलना भी जानता हूं और उसे तोड़ना भी जानता हूं।’’
सीएमडी उपेंद्र राय ने सेशन की शुरूआत में विपरीत स्थिति में भी संयम ना खोने वाले देवेन्द्र फडणवीस के लिए कहा, ‘‘हजारों बर्क गिरें, हजारों आंधियां उट्ठें, वो फूल खिल के रहेंगे जो खिलने वाले हैं।’’ इसके बाद उन्होंने एक और शेर पढ़ा, ‘‘हज़ारों साल नर्गिस अपनी बे-नूरी पे रोती है। बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदा-वर पैदा।’’
सीएमडी उपेंद्र राय ने फडणवीस से पूछा, ‘‘2014 में जब आप मुख्यमंत्री बने तो मुंबई को ट्रांसफॉर्म करने के लिए किन योजनाओं को पूरा करने में आप सफल रहे? मुंबई कोस्टल रोड प्रोजेक्ट, बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट और परमाणु संयंत्र की परियोजनाओं में रुकावटें आईं, उनका क्या कारण है?’’
इस पर उत्तर देते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘‘हम आज एक ऊर्जावान भारत देख रहे हैं, जिसकी शुरुआत 2014 में हुई। मैं 2014 में महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बना। आज जो ट्रांसफॉर्मेशन हम देख रहे हैं, वह मेरे द्वारा शुरू नहीं किया गया है। मुंबई के लिए किसी भी योजना की शुरुआत मैंने नहीं की। ये योजनाएं पहले से ही विचाराधीन थीं, लेकिन कोई उन्हें पूरा नहीं कर पा रहा था।’’
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के पास बने अटल सेतु के बारे में जब सीएमडी उपेन्द्र राय ने सवाल किया तो फडणवीस ने बताया, ‘‘अटल सेतु का खाका 1972 में तैयार किया गया था। हमारी सरकार ने इसे कागज से धरातल पर उतारा। इसके निर्माण में 17,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है। इसमें फ्रांस के एफिल  टॉवर से 17 गुना ज्यादा स्टील का इस्तेमाल किया गया है। यह पुल देश के सबसे लंबे पुलों में से एक है।’’ सीएमडी उपेन्द्र राय और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस दोनों ने सेशन के दौरान माना कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकास कार्यों के अनुमोदन की प्रक्रिया को सरल बना दिया है, जिससे देश में विकास के कार्य तेजी से हो पा रहे हैं।
सम्मेलन में मुंबई बीजेपी अध्यक्ष और विधायक श्री आशीष शेलार, महाराष्ट्र सरकार की ऊर्जा सचिव आभा शुक्ला, DISCOM के प्रबंधक निदेशक लोकेश चंद्रा और मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त सत्य नारायण चौधरी सहित कई प्रमुख लोग शामिल हुए। भाजपा मुंबई महानगर उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, ब्राइट आउटडोर मीडिया लिमिटेड के CMD डॉ. योगेश लखानी समेत मुंबई की अन्य प्रमुख शख्सियतें भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

Leave a Comment