JEE Main 2025 City Intimation Slip : सिटी इंटीमेशन स्लिप इस दिन होगी जारी, जानें पूरी जानकारी

Spread the love

Jee Main 2025 City Intimation Slip : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2025 की Official Notification पुस्तिका में घोषणा की है कि जेईई मेन 2025 सिटी इंटीमेशन स्लिप जनवरी 2025 के पहले सप्ताह में जारी की जाएगी। Candidates सिटी स्लिप का इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द ही Official Website पर उपलब्ध होगी। सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए Candidates को अपने पंजीकरण विवरण, जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

JEE Main 2025 Exam Schedule

परीक्षा सत्र पेपर 1 (BE/BTech):
यह परीक्षा 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी:

  • पहली शिफ्ट (सुबह): सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक।
  • दूसरी शिफ्ट (दोपहर): दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक।

परीक्षा सत्र पेपर 2ए (B.Arch) और पेपर 2बी (B.Planning):
संयुक्त पेपर 2ए और 2बी (बीआर्क और बी.प्लानिंग) की परीक्षा 30 जनवरी को आयोजित की जाएगी।

  • यह परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक होगी।

JEE Main 2025 Admit Card

JEE Main 2025 Admit Card प्रत्येक Candidates की परीक्षा तिथि से केवल तीन दिन पहले जारी किया जाएगा। Candidates को परीक्षा केंद्र पर अपने जेईई मेन 2025 एडमिट कार्ड के साथ पासपोर्ट साइज की तस्वीर और एक सरकारी मान्यता प्राप्त फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।

जेईई मेन 2025 सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  1. Official Website पर जाएं: jeemain.nta.nic.in पर विजिट करें।
  2. लिंक पर क्लिक करें: Home page पर ‘JEE Main 2025 City Intimation Slip’ लिंक पर क्लिक करें।
  3. Login करें: अपनी क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें।
  4. City Slip देखें: स्क्रीन पर सिटी इंटीमेशन स्लिप दिखाई देगी।
  5. डाउनलोड करें: भविष्य के संदर्भ के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करें।

Leave a Comment