7th Pay Commission: 56% कन्फर्म हुआ केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA)

Spread the love

7th Pay Commission: सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों करने के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब पक्का हो गया है। पिछले साल नवंबर 2024 का एआईसीपीई आंकड़ा आ गया है, जो कि 144.5 पर है। अच्छी बात यह है कि अक्टूबर में भी यही आंकड़ा था।

महंगाई भत्ते में अब लगभग 0.49% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। अब सरकार इस बढ़ोतरी के मद्देनजर सातवें वेतन आयोग के अंतर्गत महंगाई भत्ते में कितनी वृद्धि करेगी, इस पर जल्द ही घोषणा करेगी। आपको बता दे की उम्मीद है कि डीए को 56% तक बढ़ाया जा सकता है।

7th Pay Commission

सभी केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है! आपको बता दे की नवंबर 2024 के एआईसीपीई इंडेक्स के आंकड़े आए हैं, और इनमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिर भी, कर्मचारियों के लिए ये अच्छी खबर है। अब यह पक्का हो गया है कि केंद्रीय कर्मचारियों को 56% की दर से डीए मिलेगा। अक्टूबर 2024 में महंगाई भत्ते का स्कोर 55.05% था, जो नवंबर में बढ़कर 55.54% हो गया।

अब सभी को दिसंबर 2024 के एआईसीपीआई इंडेक्स के आंकड़ों का इंतजार है, जो 31 जनवरी 2025 तक जारी होंगे। इसके बाद ही फाइनल नंबर पता चलेंगे। आपको बता दे की , ऐसा नहीं लग रहा कि सरकार डीए को 56% से ज्यादा बढ़ाएगी, लेकिन 3% का इजाफा जरूर हो सकता है। इससे मौजूदा कर्मचारियों और पेंशन धारकों को फायदा होगा।

56% की पुष्टि हो चुकी है-

महंगाई भत्ते की गणना पिछले 6 महीने (जुलाई-दिसंबर) के औसत AICPI इंडेक्स के आधार पर की जाती है। लेकिन, इस बार कर्मचारियों को राहत की बात यह है कि महंगाई भत्ते का 56% तय है। नवंबर तक के आंकड़ों के अनुसार , महंगाई भत्ता 55.54% हो गया है, जो कि गणना के नियमों के अनुसार 56% ही माना जाएगा। क्योंकि 0.50 से ऊपर के दशमलव को पूरा अंक कर दिया जाता है।

56% डीए का वेतन पर क्या असर होगा?

महंगाई भत्ते में हर 1% की बढ़ोतरी कर्मचारियों के मासिक वेतन पर बड़ा असर डालती है। कर्मचारियों के वित्तीय स्थिति में महत्वपूर्ण सुधार ला सकती है।

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों दोनों के लिए राहत लेकर आती है। आइए इसे एक उदाहरण से समझते हैं:

  • मूल वेतन: ₹18,000
  • 53% डीए: ₹9,540
  • 56% डीए: ₹10,080
  • लाभ: ₹540 प्रति माह
  • मूल वेतन: ₹56,100
  • 53% डीए: ₹29,733
  • 56% डीए: ₹31,416
  • लाभ: ₹1,683 प्रति माह

पेंशनभोगियों के लिए भी यही दर लागू होती है, जिससे उनकी मौजूदा पेंशन में बढ़ोतरी होती है।

UP Home Guard Bharti 2025: हजारो पदों पर होगी यूपी होम गार्ड की भर्ती

डीए का क्या लाभ है?

  • महंगाई का सामना करने में राहत: डीए कर्मचारियों को महंगाई की मार से बचाता है।
  • सरकारी कर्मचारियों के वेतन में सुधार: इससे उनकी डिस्पोजेबल आय बढ़ती है, जिससे वेतन वृद्धि का लाभ दिखता है।
  • पेंशनभोगियों को लाभ: पेंशन पर डीए लागू होने से बुढ़ापे में भी आर्थिक सहायता मिलती है, जिससे उनकी जीवन गुणवत्ता बेहतर होती है।
  • सरकारी खजाने पर असर : डीए बढ़ोतरी का सीधा असर सरकारी खजाने पर पड़ता है।
  • 1 जनवरी 2025 से लागू होगा डीए: महंगाई भत्ते के आंकड़े जारी होने के बाद इसे 1 जनवरी 2025 से लागू किया जाएगा। आपको बता दे की , इसका ऐलान मार्च में हो सकता है, जब सरकार आमतौर पर होली के आसपास इसका ऐलान करती है।

फिलहाल 1 जुलाई 2024 से 53% की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद वित्त मंत्रालय इसे नोटिफाई करेगा।

Leave a Comment