UP Board Admit Card 2025: यूपी बोर्ड कक्षा 10वी 12वी के प्रवेश पत्र यहाँ से डाउनलोड करें

Spread the love

UP Board Admit Card 2025 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP ) प्रयागराज हर साल अलग – अलग परीक्षा केंद्रों पर कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन करता है। इस साल यूपी में लगभग 58 लाख से अधिक छात्रों ने बोर्ड में पंजीकरण किया है। आपको बता दे की , यूपीएमएसपी ने कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी कर दी है।

इस साल, सभी छात्रों की वार्षिक परीक्षाएँ 16 फरवरी 2025 से शुरू होंगी। नवीनतम खबर के अनुसार, UPMSP प्रयागराज 21 जनवरी 2025 से 5 फरवरी 2025 तक कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन करेगा। परीक्षाओं की तिथियों के डेट के साथ ही, छात्र यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2025 के जारी होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस आर्टिकल में एडमिट कार्ड जारी होने की पूरी जानकारी दी गई है।

UP Board Admit Card 2025

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) प्रयागराज के अधिकारियों के अनुसार, इस शैक्षणिक वर्ष 2025 के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 58,67,329 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है। सभी Enrolled छात्रों के लिए परीक्षा की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं 16 फरवरी से 3 मार्च 2025 तक होंगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2025 से 4 मार्च 2025 तक होंगी।

वार्षिक परीक्षाओं से पहले UPMSP प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन करेगा, जो इस बार दो चरणों में किया जाएगा। पहला चरण 21 जनवरी से 28 जनवरी 2025 तक और दूसरा चरण 29 जनवरी से 5 फरवरी 2025 तक होगा। थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखें निर्धारित होने के बाद, बोर्ड परीक्षाओं से पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, लेकिन इसकी Date अभी घोषित नहीं की गई है।

UP Board Admit Card 2025 में दी गई जानकारी

जब आप UP Board Admit Card 2025 चेक करें, तो कृपया सही से निचे दिए गए जानकारियों की जांच जरूर करे।

  • आपका नाम
  • बोर्ड का नाम
  • संस्था का नाम
  • एप्लीकेशन नंबर
  • रोल नंबर
  • एनरोलमेंट नंबर
  • परीक्षा की तिथि

यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें?

यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड चेक करने के लिए निचे दिए गए प्रक्रिया को स्टेप बाई स्टेप फॉलो करे :

  • Official Website – upmsp.edu.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए लिंक ‘यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2025’ पर क्लिक करें।
  • कक्षा अनुसार (10वीं या 12वीं) एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का चयन करें।
  • अपनी पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज कर सबमिट करें।
  • अब, आपकी स्क्रीन पर यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2025 ओपन हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखले।

Leave a Comment